Friday, May 3, 2024
HomeLatest Newsभाजपा सरकार में हमारे देश का अन्नदाता परेशान:-रामज्ञान गुप्ता

भाजपा सरकार में हमारे देश का अन्नदाता परेशान:-रामज्ञान गुप्ता

निशान्त शुक्ला
हरदोई -समाजवादी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने 41वें दिन हरदोई गोपामऊ विधानसभा की ग्राम सभा अब्दुल्ला नगर मे जसकरन सिंह यादव के आवास पर बैठक की।
सपा नेता रामज्ञान गुप्ता ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा हमारे देश का अन्नदाता परेशान है किसानों के हितों की अनदेखी करने वाला जो कृषि विधेयक भाजपा सरकार लाई है उससे किसान अपनी जमीन का मालिक न रहकर मजदूर हो जाएगा। कृषि उत्पादन मण्डी की समाप्ति और विधेयक में न्यूनतम समर्थन मूल्य मिलना सुनिश्चित न होने से किसान अब औनेपौने दामों पर अपनी फसल बेचने को मजबूर होगा। गेहूं, धान की फसल को आवश्यक वस्तु अधिनियम से हटाये जाने से किसान को बड़े आढ़तियों और व्यापारिक घरानों की शर्तों पर अपनी फसल बेचना मजबूरी होगी। समाजवादी पार्टी किसानों की आवाज दबने नहीं देगी। भाजपा सरकार में गुंडाराज, जंगलराज, भ्रष्टाचार, चरम सीमा पर है प्रदेश में हत्याएं, लूट, अपहरण, बलात्कार,जैसी घटनाओं की बाढ़ आ गई है।
उन्होंने बताया समाजवादी सरकार ने 55 लाख महिलाओं को 6 हजार रूपये प्रतिवर्ष समाजवादी पेंशन दी। 18 लाख-छात्र छात्राओं को निशुल्क लैपटॉप, कन्या विद्याधन, मरीजों,व दुर्घटना में घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए 108 नंबर समाजवादी एंबुलेंस सेवा, गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओ को अस्पताल लाने-ले जाने के लिए 102 नंबर सेवा चालू हुई थी।
इस मौके पर जसपाल सिंह यादव, गन्धर्व यादव, अनिल यादव, नवीन यादव रामलाल रैदास ,धर्मेन्द्र यादव दीपू,बबलू गुप्ता, लालजीत रैदास,सोनू गुप्ता, ईजलीस खां,ज्ञानेश मिश्रा,गौरव मिश्रा, आगमन गुप्ता, नरेश कठेरिया, विनोद कुमार सिंह, मोहित यादव, अब्दुल सत्तार गाजी, सुरेन्द्र पाल, संतराम रैदास, सोमप्रकाश सोनी,सोभित गुप्ता, विनोद कुमार सिंह, रोशन कठेरिया, प्रहलाद सिंह, रामसनेही कठेरिया, महेश सिंह,आदि लोग मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular