Friday, May 3, 2024
HomeLatest Newsमशाल जुलूस निकाल कर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध

मशाल जुलूस निकाल कर युवा कांग्रेस ने जताया विरोध

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मनमानी नीतियों और केवल जुमलों की राजनीति के चलते आज समाज का हर तबका हैरान परेशान हो गया है, मोदी सरकार द्वारा किसान विरोधी कानून, बढ़ती बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, आतंकवादी गतिविधियों, ठप्प व्यवसाय एवम लगातार गिर रही अर्थव्यवस्था के खिलाफ आज उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय के नेतृत्व में विशाल मशाल जुलूस कानपुर के दबौली मोड़ से शास्त्री चौक तक निकाला गया जिसमें सैकड़ो युवाओं ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडेय ने बताया कि मोदी सरकार जो पिछले 6 सालों में युवाओ, महिलाओं और किसानों को उनका हक नही दे या रही है, उनके साथ न्याय नही कर पा रही है ऐसी विफल सरकार को शर्म करनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमिटि के सचिव विकास अवस्थी, , रंतिदेव बाजपेई प्रदेश सरकार ने युवा के साथ छलावा किया जिसका करारा जवाब युवा 2022 में दे गें पूर्व राष्ट्रीय सचिव अभिनव तिवारी, पार्षद जे पी पाल, जिलाध्यक्ष पुनीत राज शर्मा, राष्ट्रीय कॉर्र्डिनेटर आयुष अग्रवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मो. तौहीद सिद्दीकी , अभिषेक मिश्रा, राहुल द्विवेदी, संदीप सिंह, आदि युवा साथी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular