Tuesday, May 14, 2024
Homeदेश100 महिलाओं की लाशों से रेप, 'Bedsit Killer' बनाता रहा रेप के...

100 महिलाओं की लाशों से रेप, ‘Bedsit Killer’ बनाता रहा रेप के वीडियो

100 से अधिक महिलाओं के शव के साथ रेप करने वाले दुर्दांत शख्स जिसने 9 साल की बच्ची के शव को भी नहीं बख्शा यही नहीं मुर्दा महिलाओं के साथ रेप करने का वीडियो भी बनाता था जिसे को कोर्ट ने कठोरतम सजा सुनाई है सजा के चलते दोषी मरते दम तक जेल में ही रहेगा।

हिंसा और अपराध की कोई सीमा नहीं होती आपकी सोच से भी दूर शैतानी दिमाग की बेरहम सोच शुरू होती है। ऐसा ही हैवानियत का एक दिल दहला देने वाला किस्सा इंग्लैंड के केंट से सामने आया है, जिसके बारे में सोचना तो दूर कोई यकीन भी नहीं कर सकता एक बीमार मानसिकता वाले दुर्दांत शख्स ने 100 से भी अधिक महिलाओं की लाशों के साथ रेप किया उसने दो महिलाओं के साथ घिनौनी हरकत कर उनकी हत्या भी कर दी। इतना ही नहीं उसने अपने घिनौने कृत्य की तस्वीरें और वीडियो क्लिप भी तैयार की और उसे संजो कर रखा आरोपी पर दोष पहले ही सिद्ध हो चुके थे अब अदालत ने उसे कठोर सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी को दो आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। यानी वह अपनी जिंदगी के आखिरी दिन तक जेल में रहेगा।

        DNA से दोषी तक पहुंची पुलिस
‘द सन’ के मुताबिक दोषी इलेक्ट्रीशियन फुलर को ‘Bedsit Killer’ के नाम से भी जाना जाता है। वह दो महिलाओं की हत्या के बाद पुलिस से 33 साल तक बचता रहा। घटनास्थल पर मिले फुलर के डीएनए से पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की फुलर की गिरफ्तारी से पहले ये वारदात ब्रिटेन के सबसे लंबे अनसुलझे डबल मर्डर में से एक थी।

 मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों से बनाता था संबंध
बता दें कि फुलर केंट के एक अस्पताल के मुर्दाघर में इलेक्ट्रीशियन था। मुर्दाघर में काम करते हुए उसने 100 से अधिक महिलाओं की लाशों के साथ रेप किया फुलर के घिनौने कृत्य के बारे में सालों तक किसी को नहीं पता चल सका क्योंकि, वह अपनी वासना को मिटाने के लिए अस्पताल में देर तक रुक कर काम करने का दिखावा करता था। अस्पताल के सभी कर्मचारियों के चले जाने के बाद वह लाशों से संबंध बनाता था और वीडियो भी तैयार करता था।

   12 साल तक मुर्दाघर में करता रहा हैवानियत
‘हैवान’ फुलर 12 साल तक मुर्दाघर में महिलाओं की लाशों के साथ रेप करता रहा। रिपोर्ट के मुताबिक, फुलर 1989 से हीथफील्ड अस्पताल के मुर्दाघर में मृत महिलाओं को अपना शिकार बनाता रहा। इस केस में जांचकर्ताओं ने 102 पीड़ितों का जिक्र किया है जिनकी पहचान गुप्त रखी गई है। इतना ही नहीं पुलिस हेल्पलाइन पर दोषी फुलर के बारे में कम से कम 200 लोगों ने कॉल की सभी ने अंदेशा जताया कि फुलर ने उनके रिलेटिव्स के साथ भी घिनौनी हरकत की।

   9 साल की बच्ची के शव को भी नहीं बख्शा
पुलिस ने बताया फुलर ने 9 साल की बच्ची और 100 साल की बुजुर्ग महिला के शव को भी नहीं बख्शा इतना ही नहीं फुलर ने कई बार एक लाश के साथ दो से तीन बार भी संबंध बनाए वह मुर्दाघर के रिकॉर्ड का लेखा-जोखा अलग से अपने पास भी रखता था। जिसे वह अपने अपराधों के रिकॉर्ड बनाने के लिए इस्तेमाल करता था फुलर जिन महिलाओं की लाशों के साथ संबंध बनाता था, बाद में उनकी फेसबुक प्रोफाइल भी चेक करता था।

       फुलर ने खुद स्वीकारा अपना अपराध
1987 में दो महिलाओं की हत्या करने वाले फुलर के अपराधों का सच तब सामने आया जब उसके DNA की जांच हुई शक होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया फिर सिलसिलेवार ढंग से सभी फुलर के सभी अपराधों का खुलासा होता चला गया अंत में फुलर ने अपने अपराधों के बारे में खुद स्वीकार किया। उसने स्वीकार किया था कि उसने करीब सौ महिलाओं की लाशों के साथ घिनौनी हरकत की थी।

       अपराधों का रिकॉर्ड भी बनाता था
लंबे समय बाद 2011 में फुलर को फिर से गिरफ्तार किया गया और उसे कुल 51 अलग-अलग मामलों में दोषी पाया गया दोनों मुर्दाघरों में 78 लाशों की पहचान की गई, जिनके साथ फुलर ने रेप किया था। इतना ही नहीं तलाशी के दौरान फुलर के घर से अश्लील तस्वीरें, लाश के साथ अश्लीलता के वीडियो, हार्ड ड्राइव, फ्लॉपी डिस्क, डीवीडी और मेमोरी कार्ड बरामद किए गए। मामले में जज ने उसे दोषी पाया है, जल्द ही उसे सजा दी जाएगी।

 

यह खबर सिंडिकेट फीट से स्वयं प्रकाशित की गई है

RELATED ARTICLES

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular