Monday, April 29, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Metro में लड़कियों ने 'गंदी' तरह खेली होली, भड़के लोग, VIDEO...

Delhi Metro में लड़कियों ने ‘गंदी’ तरह खेली होली, भड़के लोग, VIDEO VIRAL

इन दिनों एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिल्ली मेट्रो में फ्लोर पर सफेद सूट और साड़ी पहने बैठी दो लड़कियां बहुत ही अंतरंग तरीके से रंग खेल रही हैं।

बीते कुछ समय से डीएमआरसी की लगातार चेतावनी के बावजूद दिल्ली मेट्रो में नाच गाना, लड़ाई- झगड़ा और बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहे। बीते दिनों कई ऐसे वीडियो आए जिसमें कोई मेट्रो में अश्लीलता करता दिखा तो कोई रील्स बनाता और कई बार सीट को लेकर झगड़े होते भी दिखे। होली से ठीक पहले आया ताजा मामला भी कुछ ऐसा ही है। इसमें दो लड़कियां होली के नाम पर इंस्टाग्राम रील के लिए मेट्रो में अश्लीलता कर दिख रही हैं।

रील के नाम पर अश्लीलता
इसमें मेट्रो ट्रेन के फ्लोर पर सफेद सूट और साड़ी पहने बैठी दो लड़कियां बहुत ही अंतरंग तरीके से रंग खेल रही हैं। वीडियो में गाना चल रहा है- ‘रंग लगा दे रे, मोहे अंग लगा दे रे…’. साथ हो दोनों लड़कियां बड़ी अश्लीलता से एक दूसरे को न सिर्फ रंग लगा रही हैं बल्कि एक दूसरे की गोद में गिरी जा रही हैं। कोच में कई लोग सीटों पर बैठे दिख रहे हैं।

मेट्रो में फूहड़ता मचा रखी है’
वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया गया है। वायरल होने के बाद से लोग इस पर ढेरों कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- हो क्या गया है लोगों को? रील के लिए कुछ भी कर रहे हैं। एक अन्य ने लिखा- दिल्ली मेट्रों को सख्त निगरानी की जरूरत है। एक यूजर ने ये भी लिखा कि- दिल्ली मेट्रो को ये रील वाले लोग बख्श क्यों नहीं देते। यहां फूहड़ता मचा रखी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular