Friday, May 17, 2024
HomeBreaking Newsघर फूंकने की कोशिश में लगा दी आग, कमरे में सो रहे...

घर फूंकने की कोशिश में लगा दी आग, कमरे में सो रहे थे लोग, दम घुटा तो तड़पकर उठे और फिर…

आगरा में एक घर में किसी ने रात के समय आग लगा दी। उस समय घर में परिवार सो रहा था। परिवार के लोगों की दम घुटने पर आंख खुली तो उन्होंने शोर मचाया। पुलिस ने कहा कि ये हादसा लग रहा है।

आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र में एक बार किसी सिरफिरे ने सोमवार की रात एक घर में आग लगा दी। उस समय कमरे में परिवार के चार लोग सो रहे थे। आग से घर में धुआं भर गया। दम घुटने लगा तो सभी की नींद खुल गई। तत्काल आग पर काबू पाया। आग तेज होती हो बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मुरली विहार कॉलोनी में सोमवार रात को प्रशांत सक्सेना के घर में संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। प्रशांत ने बताया कि वह बिचपुरी मार्ग स्थित प्रिंटिंग प्रेस में काम करते हैं। घर में पत्नी प्रीति के अलावा 4 साल की बेटी रिया, भाई शिव कुमार और मां शारदा देवी हैं। प्रीति मायके गई हुई हैं। प्रशांत रात में 11 बजे प्रेस से आकर सो गए। कमरे में बेड पर प्रशांत और उनकी मां थीं, जबकि बेटी व भाई फर्श पर सो रहे थे। रात करीब दो बजे कमरे में धुआं भर गया।

दम घुटने पर शारदा देवी ने शोर मचाया। इस पर बेटे और नातिन जाग गई। खिड़की के पास रखे सोफे से लटपें उठ रही थीं। यह देखकर सभी दहशत में आ गए। वह कमरा खोलकर बाहर आए। शोर मचाने लगे। पड़ोसियों ने आकर पानी डाला। कुछ ही देर में आग पर काबू कर लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि पूरे परिवार को मारने की कोशिश की गई। कमरे की खिड़की पर दरवाजे नहीं लगे हैं। पर्दा था। रात में अज्ञात व्यक्ति ने खिड़की में आग लगा दी। पहले पर्दे ने आग पकड़ी। बाद में सोफे में आग लग गई। सोफे पर रखे कपड़े और अन्य सामान जल गया। एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि थाना शाहगंज पुलिस ने जांच की है। आग लगाने की पुष्टि नहीं हुई है। खिड़की से जलता हुआ कछ फेंका गया होता तो निशान मिलते। कुछ मिला नहीं है।

पहले भी मची थी तबाही, नौ कारों में आग लगाई गौरतलब है कि मुरली विहार इलाके में ही 22 फरवरी की रात को एक सिरफिरे ने घरों के बाहर खड़ी कारों में आग लगा दी थी। अब एक और घटना से लोग दहशत में हैं। गजेन्द्र सिंह चौहान अधिवक्ता योगेश बघेल चंद्रकात उप्रेती प्रदीप कुमार अग्रवाल, अतुल दुबे, अजीत सिंह की कारो में एक के बाद एक आग लगा दी थी। राजकुमार अग्रवाल की भुस की टाल में आग लगाई। खोखे में आग लगाई। दो घरों के बगीचों की जाली और सड़क किनारे रह रहे नट समाज के लोगों की एक झोपड़ी में भी आग लगाई थी। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular