Saturday, May 18, 2024
Homeप्रमुख खबरेंविदेशी महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल...

विदेशी महिला से रेप का आरोपी गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल करने की देता था धमकी

मुंबई में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है। आरोपी का नाम मनीष गांधी बताया गया है और उस पर केस दर्ज हो गया है।

मुंबई में एक विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक पीड़िता पोलैंड की रहने वाली है। आरोपी का नाम मनीष गांधी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अंबोली पुलिस थाने में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

2016 से 2022 के बीच

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी मनीष गांधी ने महिला से 2016 से 2022 के बीच कई बार दुष्कर्म को अंजाम दिया। आरोपी ने महिला की गलत स्थिति में तस्वीरें ले रखी थीं। इन तस्वीरों को दिखाकर वह उसे ब्लैकमेल किया करता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को धमकी देता था कि वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। यही धमकी देकर वह महिला से बार-बार दुष्कर्म करता रहता था।

जापानी लड़की का वीडियो हुआ था वायरल गौरतलब है कि अभी देश में एक जापानी लड़की के साथ छेड़खानी का मामला गरमाया हुआ है। बताया जाता है कि इस जापानी लड़की को होली के दिन छेड़खानी का सामना करना पड़ा था। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई थी। फिलहाल पुलिस ने तीन लड़कों को हिरासत में ले लिया है। इसमें एक लड़का नाबालिग है। आरोपियों ने अपनी गलती कबूली है। पुलिस ने जानकारी दी कि पहाड़गंज में रह रही जापानी लड़की भारत से चली गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular